सोमवार, 26 अक्टूबर 2015

जरूरी है ।

दिलों को हरा भरा रखने के लिए ,
राहत और सुकून से जीने के लिए ,
आपस में बोलना बतियाना जरूरी है ,
बस इसीलिए मिलना जरूरी है ।।

बेवजह खुश होने के लिए ,
खिलखिलाकर हँसने के लिए ,
अपनी बातों को कहने के लिए ,
किसी की बात सुनने के लिए ,
आपस में नोंकझोक जरूरी है ,
बस इसीलिए मिलना जरूरी है ।

आप भी कभी जाते रहिए ,
लोगों को भी बुलाते रहिए ,
बहानों का होना तो जरूरी है ,
बस इसीलिए मिलना जरूरी है ।

8 टिप्‍पणियां:

  1. धन्यवाद प्रोत्साहन के लिए ।।

    जवाब देंहटाएं