१२२२ १२२२
रदीफ़....है
क़ाफ़िया...आना
१) अँधेरों को हराना है
बुझे दीपक जलाना है।
२) चमन उजड़ा हुआ दिखता
गुलों से फिर सजाना है।
३) कठिन है राह जीवन की
सरल इसको बनाना है।
४) निराशा से भरी दुनिया
नई आशा जगाना है।
५) कहर है रोग कोरोना
सभी जीवन बचाना है।
६) हवाएं तेज चलती अब
कदम जमकर बढ़ाना है।
७) दिवाना मन हुआ मेरा
इसे रस्ता दिखाना है।
८) मधुर लय ताल छेड़े जो
तराने वो सुनाना है।
९) बहुत से हैं विषय ऐसे
कलम जिनपर चलाना है।
************************
1222 1222
रदीफ़.... पढ़ लेना
क़ाफ़िया...आर
१) मेरे अशआर पढ़ लेना
गज़ल दो चार पढ़ लेना।
२) चमकती प्रेम से आंखें
सजन मनुहार पढ़ लेना।
३) किताबें हैं सवालों की
अजी सरकार पढ़ लेना।
४) धड़कता दिल मेरा नाज़ुक
उसे दिलदार पढ़ लेना।
५) लिखे जो ख़त तेरी खातिर
सनम हर बार पढ़ लेना।
६) बदलते रंग दुनिया के
हजारों बार पढ़ लेना।
७) शिकायत पर जमाने की
पड़ी फटकार पढ़ लेना।
****************
१२२२ १२२२
रदीफ़....है
क़ाफ़िया...आना
१) अँधेरों को हराना है
बुझे दीपक जलाना है।
२) चमन उजड़ा हुआ दिखता
गुलों से फिर सजाना है।
३) कठिन है राह जीवन की
सरल इसको बनाना है।
४) निराशा से भरी दुनिया
नई आशा जगाना है।
५) कहर है रोग कोरोना
सभी जीवन बचाना है।
६) हवाएं तेज चलती अब
कदम जमकर बढ़ाना है।
७) दिवाना मन हुआ मेरा
इसे रस्ता दिखाना है।
८) मधुर लय ताल छेड़े जो
तराने वो सुनाना है।
९) बहुत से हैं विषय ऐसे
कलम जिनपर चलाना है।
**********************
1222 1222
रदीफ़.... पढ़ लेना
क़ाफ़िया...आर
१) मेरे अशआर पढ़ लेना
गज़ल दो चार पढ़ लेना।
२) चमकती प्रेम से आंखें
सनम इक़रार पढ़ लेना।
३) किताबें हैं सवालों की
अजी सरकार पढ़ लेना।
४) धड़कता दिल मेरा नाज़ुक
उसे दिलदार पढ़ लेना।
५) लिखे जो ख़त तेरी खातिर
सजन हर बार पढ़ लेना।
६) बदलते रंग दुनिया के
अरे फनकार पढ़ लेना।
७) शिकायत पर जमाने की
पड़ी फटकार पढ़ लेना।
**************
1222 1222
रदीफ़.….है
क़ाफ़िया...आया
१) सिपाही लौट आया है
तिरंगे से सजाया है।
२) हमेशा काम हो सच्चा
बुज़ुर्गों ने सिखाया है।
३) महक फैली हवाओं में
गुलाबों से नहाया है।
४) मुसाफ़िर छाँव को तरसे
तरू किसने हटाया है।
५) नज़र लग जाएगी उनको
डिठौना भी लगाया है।
६) बहुत बेचैन रहता दिल
मुहब्बत का सताया है।
७) बहर छोटी लगे प्यारी
कलम इस पर चलाया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें