शुक्रवार, 1 जनवरी 2016

पल

हर पल एक नए पल की तलाश में ,
हर लम्हा बीत जाने को व्याकुल ।

पलों की अपनी सुंदर दुनिया है ,
निरंतरता की कसौटी पर कसे पल ।

हर पल ,एक पल को समझाता हुआ-सा ,
तुझे भी बीत जाना है अगले पल ।

जो पल बीतते हैं वो गुजर नहीं जाते ,
जहन में अपनी तमाम यादें संजोये ।

वक्त थमता नहीं , पर पल एक पल को ठहर जाते हैं ,
पल -पल का साथ निभाते हैं ।

इन पलों को जी भर जीना चाहिए ,
हर एक पल के साथ इंसाफ करना चाहिए ।

लम्हों के चंद टुकडों को संजो लेंगे ,
पलों की इस दुनिया में जिंदगी जी लेंगे ।

5 टिप्‍पणियां: