जय हनुमान
हृदय में मेरे निवास करना, निवास करना।
रामजी से मेरा संदेश कहना।।
रामदूत कहलाते तुम,
भक्ति भाव बढ़ाते तुम।।
रामजी के चरणों प्रणाम कहना, प्रणाम कहना।।
रामजी से मेरा संदेश कहना।।
रामजी का काज संवारते हो तुम
तन मन सब कुछ वारते हो तुम।।
कष्टों का मेरे भी बोझ हरना, बोझ हरना।
रामजी से मेरा संदेश कहना।।
रामजी का धाम तुम्हारा है,
जन्मों से राम सहारा हैं।
रामचरणों का गुणगान करना, गुणगान करना।।
रामजी से मेरा संदेश कहना।।
काशी, अयोध्या प्रयाग धाम।
राम संग सदा तुम्हारा नाम।
राम दरबार सजाए रखना, सजाए रखना।
रामजी से मेरा संदेश कहना।।
हृदय में मेरे निवास करना, निवास करना।
रामजी से मेरा संदेश कहना,
प्रभु रामजी से मेरा संदेश कहना।।
जय सियाराम जी की🙏
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें