कच्ची अमिया के टुकड़ों को ,
नमक लगाकर चाटना ।
पापड़ को थाली में रखकर ,
दबाकर चूरा करना ।
गोलगप्पे खाते वक्त अक्सर ,
एक और की माँग करना ।
मुझे अच्छा लगता है ।
प्याली भरी हो या आधी ,
जोर से चाय सुडकना ।
किसी बात पर कभी ,
जी खोल कर ठहाका लगाना ,
गीले हाथों को आते जाते ,
परदों से पोंछ लेना ।
मुझे अच्छा लगता है ।
बारिश के भरे पानी में ,
छप छप करके चलना ।
स्कूल से भागते निकलते ,
खिलखिलाते बच्चों को देखना ।
मना होने पर भी ,
बगीचे में फूलों को छू लेना ।
मुझे अच्छा लगता है ।
तमाम बंदिशे हैं समाज की ,
कुछ उम्र की , कुछ रिवाज की ।
इन बंदिशों के पार जाकर ,
कभी कभी अपना जीवन जीना ,
मुझे अच्छा लगता है ।
सुंदर
जवाब देंहटाएंधन्यवाद ।
हटाएंधन्यवाद ।
हटाएंअसल मे हर कोई जिंदगी के ये पल याद करता हैं।
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर हैं।
असल मे हर कोई जिंदगी के ये पल याद करता हैं।
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर हैं।
Bahut badhiya didi !
जवाब देंहटाएंधन्यवाद विद्या ।।
जवाब देंहटाएंsharmila Yeh baatein mujhe hi karna pasand haii..ha ha.. mast...
जवाब देंहटाएंसही कहा , यह सबके मन की बातें हैं । धन्यवाद ।
जवाब देंहटाएं